दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में 'एयर इंडिया ब्लू' टीम की ओर से खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटर शिरकत करेंगे।
देश के कई हिस्सों में आठ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के कई मैच मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर भी खेले जाने हैं।
यह पहला मौका है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कारपोरेट घरानों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रहा है।
इस टूर्नामेंट की प्रायोजक कंपनी सहारा (रियल एस्टेट) है और इसके विजेता को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें से तीन-एयर इंडिया ब्लू, इंडियन रेवेन्यू और आईटीसी के मैच पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।