सचिन के साथ रात्रिभोज को लेकर उत्साहित हैं ह्यूग्स
ह्यूग्स खराब फार्म की वजह से आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हैं और वह इस बार एशेज में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में वह अपना खोया फार्म पाने के लिए इन दिनों नागपुर में हैं। उनके नागुपर पहुंचने की वजह उनके प्रशिक्षक नेल डीकोस्टा हैं जो इसी शहर में युवाओं को क्रिकेट का गुर सिखा रहे हैं।
दरअसल, डीकोस्टा नागपुर की एक नई क्रिकेट अकादमी के साथ जुड़े हैं। ऐसे में उनके शिष्य ह्यूग्स भी उनसे कुछ और बारीकियां सीखने के लिए यहां पहुंच गए। ह्यूग्स अपने प्रदर्शन को लेकर जब भी परेशान होते हैं तो डीकोस्टा की ही मदद लेते हैं।
आस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक ह्यूग्स सोमवार को सचिन के साथ रात्रिभोज कर सकते हैं। इस अखबार से बातचीत में सचिन के प्रशंसक ह्यूग्स ने कहा, "मेरे पास सचिन से पूछने के लिए बहुत सारे सवाल हैं। मैं उनसे अभी बहुत सारी बातें करना चाहता हूं।"
ह्यूग्स ने कहा, "जब मैं छोटा था, तबसे सचिन को खेलते देख रहा हूं। उन्होंने हर जगह रन बनाए हैं। उनमें गजब की निरंतरता है। उनको खेलते देखना मुझे आज भी अच्छा लगता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications