चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल सकेंगे हेडिन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक एशेज श्रृंखला के दौरान हेडिन की अंगुली टूट गई थी। उनकी अंगुली का ऑपरेशन किया गया है। इसे ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लग सकता है।
पत्र ने आस्ट्रेलियाई टीम के चिकित्सक ट्रेफर जेम्स के हवाले से लिखा है, "हेडन की अंगुली का ऑपरेशन सफल रहा है। अभी तक उसमें किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आई है लेकिन इसके बावजूद हेडिन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं माना जा सकता।"
हेडिन ने कहा है कि वह नवंबर में अपनी टीम के भारत दौरे से पहले ठीक होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जानी है।
इस बीच, आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि वह हेडिन के स्थान पर टिम पेन को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल करने की अनुमति प्रदान करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications