अज़लान शाह के फ़ाइनल में पाकिस्तान
मलेशिया को 3-2 से हराकर शनिवार को पाकिस्तान अज़लान शाह हॉकी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंच गया है.इस जीत के बाद रविवार को खेले जाने वाले फ़ाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के पास 12 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले दूसरे स्थान पर है.
फ़ाइनल में पहुंचने की राह पाकिस्तान के लिए आसान हुई जब शनिवार को दिन के पहले पहर खेले गए मैच में दक्षिण कोरिया ने ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया.मलेशिया के खिलाफ़ खेलते हुए पाकिस्तान की ओर से सोहेल अब्बास ने खेल शुरु होने के आठ मिनट बाद गोल दाग़ कर टीम के हौसले बुलंद किए.
खेल के 66 मिनट में मलेशिया को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन इस फ़ैसले को दक्षिण कोरिया के अंपायर शिन डॉंग ने उलट दिया.समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस जीत पर पाकिस्तानी टीम के प्रबंधक केएम जुनैद ने कहा है कि टीम फ़ाइनल मुक़ाबले में पहुंचकर खुश है और फ़ाइनल दौर में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.उन्होंने कहा कि विश्व चैंपियन टीम से मुकाबले के लिए उनकी टीम को और ज़्यादा मेहनत और बेहतर प्रदर्शन की ज़रूरत है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
