Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनेगा हिमाचल प्रदेश का नालदेहरा गोल्फ कोर्स

नालदेहरा गोल्फ कोर्स के प्रबंधक अशोक गुप्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "हम इस गोल्फ कोर्स को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से तैयार करेंगे। इसके लिए हमने इस दिशा में काम करने वाली निर्माण कंपनियों से आवेदन मांगा है।"

इस गोल्फ कोर्स को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यहां पेशेवर और शौकिया दोनों तरह के खिलाड़ी आना चाहेंगे।

गुप्ता के मुताबिक, "हमने इस गोल्फ कोर्स के विकास के लिए इससे सटी भूमि का अधिग्रहण किया है। नए डिजाइन के अंतर्गत इस कोर्स से होकर गुजरने वाले एक राजमार्ग को इससे बाहर निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है।"

राजधानी शिमला से 22 किलोमीटर दूर स्थित नालदेहरा गोल्फ कोर्स में नौ होल हैं। इस गोल्फ कोर्स पर 18 होल वाले टूनामेंट भी आयोजित किए जा सकते हैं।

कर्जन को इस स्थान से बेहद लगाव था। इसी को देखते हुए उन्होंने प्रकृति की खूबसूरत वादियों में स्थित इस स्थान पर एक गोल्फ कोर्स बनाने का फैसला किया था। कर्जन इस स्थान को इतनी अहमियत देते थे कि उन्होंने इसका नाम बदलकर अपनी बेटी एलेक्जेंड्रा के नाम पर रख दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+