इस जीत के साथ भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रतियोगिता में भारत की यह दूसरी जीत है। उसने दूसरे मैच में किर्गिस्तान को 2-1 से हराया था। पहले मैच में उसे लेबनान के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।
भारत ने तीन मैचों से छह अंक जुटा लिए हैं। इसका अगला मुकाबला 29 अगस्त को पिछली बार के उपविजेता सीरिया के साथ होना है। भारतीय टीम ने 2008 में यह खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।