PSL में दिखी सबसे फिसड्डी फील्डिंग, आसानी से दे दिए विरोधी टीम को 4 रन
कराची। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें आए दिन ऐसे पल देखने को मिलते हैं जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेते हैं। कोई बल्लेबाज रनों की बाैछार करते हुए तो कोई गेंदबाज अपनी खतरनाक बाॅलिंग के कारण छा जाता है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं जो मजाक बनकर ही रन जाती हैं। पाकिस्तान में जारी पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) का 28वां मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग के बीच खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेटर द्वारा बेहद फिसड्डी फील्डिंग देखने को मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
दरअसल, इस्लामाबाद यूनाइटेड के तेज गेंदबाज अकीफ जावेद ने अपनी फील्डिंग में बचकानी गलती कर दी। हुआ ये कि कराची किंग्स की पारी के 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज इमाद वसीम ने थर्ड मैन की तरफ सिंगल लेने के इरादे के साथ शॉट खेला जो फील्डर अकीफ जावेद के पास गई। अकीफ ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद चकमा देकर उनके पांव के नीचे से बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई। कराची को जहां एक रन मिलना था वहां अकीफ की खराब फील्डिंग ने 4 रन दे दिए।
वहीं अगर मैच की बात करें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाए थे जिसके जवाब में कराची किंग्स ने 19.2 ओवर में 137 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कराची किंग्स के ओपनर शरजील खान ने केवल 14 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए। शरजील खान को उनके द्वारा खेली गई धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
— venu_gopal_rao_fans (@CricketVideos16) March 15, 2020
इस समय पाकिस्तान सुपर लीग ही एक ऐसा टूर्नामेंट है जो कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद भी खेला जा रहा है। वैसे पीएसएल को भी खाली स्टेडियम में कराने का फैसला लिया जा चुका है। पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मैच 18 मार्च को खेला जाएगा। दूसरी ओर कोरोना वायरस का साया पूरे विश्व भर में पैर पसार चुका है। यही कारण है कि दुनियाभर के क्रिकेट टूर्नामेंट को रद्द किए जा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
