इस्लामाबाद। कुछ समय पहले अपने इलाज के लिए भारत से मदद मांगने वाले दिग्गज पाकिस्तान खिलाड़ी का निधन हो गया है। पाकिस्तान को विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले हॉकी गोलकीपर मंसूर अहमद का लंबे समय तक दिल की बीमारी से जूझने के बाद शनिवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। गौरतलब है कि ओलंपिक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले 49 साल के अहमद पिछले काफी समय से दिल में लगे पेसमेकर और स्टेंट से परेशान थे।
उन्होंने हृदय प्रत्यारोपण के लिए भारत से भी संपर्क किया था। पाकिस्तान के लिए 388 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस महान खिलाड़ी को 1994 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये याद किया जाएगा। उन्होंने फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूट में गोल का बचाव कर पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाया था।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी को भारत सरकार से मदद मांगनी पड़ी था। मंसूर अहमद काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने सोमवार को हार्ट ट्रांसप्लांट कराने के लिए भारत सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वीजा देने की अपील की था। मंसूर ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए भारत सरकार से भावुक अपील की थी। अपील करते हुए उन्होंने कहा था कि "भारत के खिलाफ हॉकी मैचों में कई बार उन्होंने भारतीयों के दिल तोड़े हैं और कई बार भारतीय टीम से जीत छीन कर अपने देश पाकिस्तान को विजेता बनाया है लेकिन वह खेल का हिस्सा था। लेकिन आज मुझे अपने दिल की सर्जरी के लिए भारत सरकार की मदद चाहिए।"
My fifty is dedicated to our worldcup winning hockey legend #MansoorAhmed who passed away today. May he rest in peace. We should learn to honour and respect our national heroes. pic.twitter.com/CkqfnhzIys
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) May 12, 2018