नेहरू कप : भारत को हर हाल में श्रीलंका को हराना होगा
भारत ने अब तक दो मैच खेले हैं, पहले मैच में उसे लेबनान के खिलाफ 0-1 से हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में उसने किर्गिस्तान को 2-1 से पराजित किया था। इस लिहाज से भारत के लिए अगले दो मुकाबले बेहद अहम हैं।
श्रीलंका को हारने के बाद भारत को 29 अगस्त को सीरिया से भिड़ना है। यह वही टीम है, जिसे हराकर भारतीय टीम ने पिछले साल खिताब जीता था।
कागज पर श्रीलंकाई टीम भले ही कमजोर नजर आती हो लेकिन भारतीय टीम के कोच बॉब हॉटन उसे किसी भी हाल में हल्के में नहीं लेना चाहेंगे। लेबनान को कम आंकने का खामियाजा भारतीय टीम पहले ही भुगत चुकी है।
किर्गिस्तान के खिलाफ मिली जीत ने भारतीय खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया है और इसी के दम पर वे बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले के लिए अंबेडकर स्टेडियम में उतरेंगे।
रेनेडी सिंह की वापसी ने मिडफील्ड में भारत को मजबूती दी है लेकिन दीपक मंडल और महेश गवली का खराब फार्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब है।
किर्गिस्तान के खिलाफ मंडल और गवली बिल्कुल असरहीन साबित हुए थे, इस लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ उनकी ढिलाई टीम को महंगी पड़ सकती है।
मिडफील्ड में क्लाइमेक्स लॉरेंस कमजोर कड़ी हैं और यही कारण है कि नए खिलाड़ी एंथोनी परेरा को काफी सावधान रहना होगा।
श्रीलंका के खिलाफ जीत भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा सकती है और यही कारण है कि हॉटन इस मैच के जरिए अधिक से अधिक अंक बटोरने चाहते हैं।
यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे से होना है। अंबेडकर स्टेडियम में होने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications