Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ओलम्पिक को अगले साल कराने का सुझाव, जापान ने दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: जापान की सरकार ने घातक कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक में एक साल की देरी करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सुझाव को खारिज कर दिया। जापान ने तय योजना के अनुसार गर्मी में खेलों को शुरू करने के लिए आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।

ओलंपिक मंत्री सेइको हाशिमोतो और जापान के शीर्ष सरकार के प्रवक्ता योशीहिदे सुगा दोनों ने शुक्रवार को ये बात कही। उन्होंने ये बात तब कही जब ट्रम्प द्वारा कुछ ही घंटे पहले सिफारिश की गई थी कि ओलंपिक खेलों को अगले साल तक के लिए स्थिगित किया जाए। जापान के अनुसार 24 जुलाई से शुरू होने वाले कार्यक्रम की योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया था। बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है और कई प्रमुख खेलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था- "मैं कहूंगा कि शायद वे इसे एक साल के लिए स्थगित कर दें," ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि जब उन्होंने इस आयोजन के लिए उनकी राय पूछी। उन्होंने कहा- "मुझे हर जगह खाली स्टेडियम होने से बेहतर यह ज्यादा पसंद है।"

ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शुक्रवार को टोक्यो समय पर ओलंपिक, वायरस और अर्थव्यवस्था के बारे में 50 मिनट तक बात की।

उन्होंने कहा, "अभी-अभी जापान के प्रधानमंत्री के साथ एक महान बातचीत हुई। मैंने उनसे कहा कि अभी-अभी पूरा हुआ ओलंपिक स्थल शानदार है। उन्होंने एक अविश्वसनीय काम किया है, जो उनके लिए बहुत गर्व की बात है। जापान और उनके महान प्रधान मंत्री के लिए अच्छी चीजें होंगी। बहुत सारे विकल्प हैं!

ट्रम्प ने पहले कहा था कि उन्होंने सीधे तौर जापान के प्रधानमंत्री को यह कहने की योजना नहीं बनाई कि ओलंपिक खेलों को स्थगित कर दिया जाए।

वैसे आपको बता दें कि वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस बारे में चिंता सताने लगी है कि ओलम्पिक खेल दूसरे विश्व युद्ध के बाद से पहली बार कहीं टल ही ना जाएं। बड़े खेल जैसे कि एनबीए बॉस्केटबॉल, यूरोपियन सॉकर और जापान सूमो तक वायरस से बचाव के चलते बंद करा दिए गए हैं।

Story first published: Friday, March 13, 2020, 10:36 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+