भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप में पाक टीम नहीं लेगी हिस्सा
नई दिल्ली। इस साल होने वाली जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं ले पाएगी। इसकी वजह है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारत के वीजा के लिए समयसीमा खत्म होने के बाद आवेदन किया था।
मोहाली टेस्ट: मुश्किल में इंग्लैंड की टीम, 7वां विकेट गिरा
8 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में शुरु होने वाले विश्वकप में पाकिस्तान की टीम की जगह मलेशिया की टीम हिस्ला लेगी। यह घोषणा विश्व हॉकी संघ ने की। विश्व कप की शुरुआत 8 दिसंबर को लखनऊ में होगी।
हॉकी संघ ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं ले पाएगी, हालांकि पाकिस्तान की टीम ने इसके लिए क्वालिफाई कर लिया था लेकिन वह इस साल इसमें हिस्सा नहीं ले पाएगी।
हॉकि संघ ने इस फैसले की घोषणा से पहले पाकिस्तान हॉकी संग से मुलाकात की थी और उनसे इसमें हिस्सा लेने के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी करने को भी कहा था, बावजूद इसके पाकिस्तान ने भारत आने के लिए वीजा समयसीमा खत्म होने के बाद आवेदन किया।
पाकिस्तान हॉकी संघ को कई बार इस बात को याद दिलाया गया कि वह अपने वीजा के लिए आवेदन करें औऱ समयसीमा खत्म होने से पहले जरूरी कार्रवाई अवश्य पूरा करें, लेकिन पाकिस्तान की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
