हॉकी विश्व कप में खेलेगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान के खेल मंत्रालय ने अपनी टीम को भारत में होने वाले हॉकी विश्व कप में खेलने की अनुमति दे दी है. भारत में 28 फ़रवरी से 13 मार्च के बीच विश्व कप खेला जाएगा.
पाकिस्तानी खेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "तय नीति के तहत ये फ़ैसला किया गया है कि खेल मंत्रालय को पाकिस्तानी टीम के भारत में किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने पर कोई आपत्ति नहीं है."
हालाँकि उन्होंने ये स्पष्ट किया कि टीम को मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र तभी लागू होगा जब विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को भी कोई आपत्ति नहीं हो. प्रवक्ता ने कहा, "हमने विदेश और गृह मंत्रालय से सलाह माँगी है और यह अनापत्ति प्रमाण पत्र उनकी मंज़ूरी पर निर्भर होगा."
उनके मुताबिक भारत में टीम भेजने से पहले सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार करना होगा, इसलिए विदेश मंत्रालय की अनुमित ज़रूरी है. खेल मंत्रालय का कहना है कि विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है और इसमें सुरक्षा की ज़िम्मेदारी इंटरनेशनल हॉकी फ़ेडरेशन की होगी.
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों का सवाल है तो फिलाहल यही नीति है कि हर टूर्नामेंट के आधार पर फ़ैसला किया जाए. विश्व कप के पहले ही दिन पाकिस्तान का मुक़ाबला मेज़मान भारत से होगा. पाकिस्तान ने इससे पहले 1994 में विश्व कप जीता था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
