रांची की सड़कों पर बाइक दाैड़ाते नजर आए धोनी, बैडमिंटन में भी आजमाए हाथ
नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने से रोकते हुए वापस घर भेज दिया। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अब रांची पहुंच चुके हैं। पहुंचते ही धोनी ने बाइक की सवारी की और बैडमिंटन खेला। इस दौरान का विडियो वायरल हो रहा है। विडियो में फैन्स सड़क पर धोनी के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

बैडमिंटन खेलते भी आए नजर
एक विडियो में दिख रहा है कि धोनी रांची में एक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन खेल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक विडियो में धोनी रांची की सड़कों पर मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर बैठे हुए दिखे हैं। एक राहगीर ने इस पूर्व कप्तान से सेल्फी की भी गुजारिश की जिसके लिए वह खुशी खुशी तैयार भी हो गए।
|
महामारी के चलते प्रैक्टिस छूटी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण में कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितता का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट को पहले ही 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब, सभी आठों फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने से रोक दिया है, जब तक कि इसको लेकर बीसीसीआई द्वारा नया नोटिस जारी नहीं किया जाता है। कोविद -19 का गंभीर प्रकोप, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किया गया है, के चलते भारत में 2 लोगों की माैत हो चुकी है तो 100 से अधिक लोग इसका शिकार बन चुके हैं। इस बीमारी का असर खेलों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दिया।
|
क्या है कोरोना वायरस
बता दें कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है। कोरोना वायरस से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं। कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
