नयी दिल्ली। भारत की जम्मू कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। सीजफायर का उल्लंधन कर पाक सेना भारतीय सीमा पर फायरिंग कर रही है। फायरिंग की पाक की ओर से हो रही इस पायरिंग की वजहों का खुलासा हो गया है।
बीएसएफ के मुताबिक पाकिस्तान ने 2 अक्टूबर को एशियन गेम्स में हॉकी के फाइनल में भारत के हाथों पाकिस्तानी टीम की हार का बदला लेने के लिए भारतीय सीमा पर फायरिंग शुरु कर दी। बीएसएफ के मुताबिक भारत द्वारा पाक हॉकी टीम के हार के तुरंत बाद सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी।
सूत्रों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के इंचन में आयोजित एशियन गेम्स में जैसे ही पाकिस्तान हॉकी में हारा, सीमा पर तैनात पाक सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को एशियन गेम्स में पाक को हॉकी के फाइनल में हराकर भारत ने 48 साल बाद गोल्ड मेडल जीता था। गौरतलब है कि भारत की ओर से अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दिए जाने के बावजूद पाकिस्तान सीमा पर जवानों की तादाद बढ़ाता ही जा रहा है।