कोरोना वायरस : स्पेनिश फुटबॉल क्लब अल्वेस एफसी के 15 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव
नई दिल्ली। स्पेनिश फुटबॉल टीम अल्वेस एफसी ने बुधवार को पुष्टि की कि क्लब के 15 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसमें तीन टीम के पहले खिलाड़ी शामिल हैं। अल्वेस ने कहा कि ला लीगा क्लब के कोचिंग स्टाफ के सात सदस्यों और पांच अन्य कर्मचारियों का भी टेस्ट सकारात्मक पाया गया है।
क्लब ने एक बयान में कहा गया है कि हमने जिम्मेदारी लेते हुए उन लोगों का परीक्षण करने का निर्णय लिया, जो हमारे साथ जुड़े हैं और हमारे परिवार का हिस्सा हैं। टेस्ट ही इस मामले का तत्काल पता लगाने और निवारक उपाय है। हमारी कोशिश हैं कि जहां तक संभव हो हम संक्रमण ना फैलने दें। इटली के बाद, यूरोप में कोरोनो वायरस से स्पेन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
इस खतरनाक वायरस की वजह से स्पेन के 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया की मौत चुकी है। गार्सिया कोरोना वायरस से मरने वाले सबसे कम उम्र के पीड़ितों में से एक हैं। फ्रांसिस्को गार्सिया मलागा के क्लब एथलेटिको पोर्टाडा की जूनियर टीम के कोच थे। इस मामले में क्लब में जानकारी दी थी कि उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से भी जूझ रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
