ओरम पेवेलियन लौटे, विटोरी का संघर्ष जारी (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक 494 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए थे।
ओरम 148 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाकर पेवेलिटन लौटे जबकि कप्तान डेनियल विटोरी 68 रन बनाकर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए हुए हैं।
विटोरी ने अपनी 111 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए हैं। जीतन पटेल एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
चौथे दिन के स्कोर छह विकेट पर 182 रनों से आगे खेलते हुए पांचवे दिन विटोरी और ओरम अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।
मेजबान टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 311 रनों पर घोषित कर दी थी। दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर कुमार संगकारा 109 रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। माहेला जयवर्धने 79 और थिलन समरवीरा 25 रन बनाकर आउट हुए थे।
न्यूजीलैंड की ओर से विटोरी और पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए थे। इससे पहले खेल के तीसरे दिन मेहमान कीवी टीम अपनी पहली पारी में 234 रनों पर सिमट गई थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications