कॉम्पैक कप में गंभीर की जगह लेंगे विराट कोहली (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन. श्रीनिवासन ने अपने बयान में कहा, "गंभीर की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है। उन्हें 10 दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। वह स्वदेश लौट रहे हैं। उनके स्थान पर विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है।"
श्रीनिवासन के मुताबिक गंभीर को इस चोट से उबरने के लिए 10 दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में हिस्सा लेना है, जिसमें गंभीर का खेलना अतिआवश्यक है।
कॉम्पैक कप के अंतर्गत भारतीय टीम को अपना पहला मैच शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। कोहली शुक्रवार को ही कोलंबो पहुंचेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 14 सितंबर को खेला जाना है।
गंभीर के वापस लौटने का मतलब है कि भारत को कॉम्पैक कप में बिना किसी विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के ही खेलना होगा। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कंधे की चोट के कारण श्रीलंका नहीं जा सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications