Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 3 विकेट गिरे (लीड-2)

मेहमान टीम ने 63 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 69 रन बनाए थे। रॉस टेलर 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेसी राइडर ने एक रन बनाया था।

न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुपटिल (35), टिम मिशिंटोस (5) और डेनियल फ्लिन (13) के विकेट गंवाए हैं। श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने दो और धम्मिका प्रसाद ने एक विकेट हासिल किया है।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका क्रिकेट टीम की पहली पारी 416 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए थिलन समरवीरा ने सर्वाधिक 143 रन बनाए। समरवीरा ने 240 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और एक छक्का जड़ा।

इसके अलावा पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने भी 92 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली। जयवर्धने और समरवीरा ने चौथे विकेट के लिए 180 रन जोड़े।

मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। समरवीरा 78 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 79 रन पर नाबाद लौटे थे।

दूसरे दिन का पहला विकेट जयवर्धने के रूप में गिरा, जो 92 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। जयवर्धने ने अपनी 234 गेंदों की पारी के दौरान आठ चौके लगाए। इसके बाद श्रीलंका ने चमारा कापूगेदेरा (35), प्रसन्ना जयवर्धने (17), रंजना हेराथ (0), प्रसाद (6), तुषारा (0) और समरवीरा के विकेट गंवाए।

न्यूजीलैंड की ओर से जीतन पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि कप्तान डेनियल विटोरी ने तीन और इयान ओ' ब्रायन ने दो सफलताएं हासिल कीं। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+