ये खिलाड़ी बोला- मैं नंबर-4 के लिए फिट हूं, जरूरत पड़ी तो 5वें नंबर पर भी खेल लूंगा
नई दिल्ली। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान नंबर-4 के लिए काफी माथापच्ची देखने को मिली। लेकिन इसके बाद इस स्लाॅट को भरने के लिए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने उस युवा को माैका दिया जो ना सिर्फ घरेलू बल्कि आईपीएल में भी रन बरसाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं युवा क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की जिन्होंने नंबर-4 की परेशानी करीब 8 महीने से महसूस नहीं होने दी है। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए अय्यर भारत के लिए 56.85 की औसत से 398 रन बना चुके हैं। अब उन्होंने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान भरोसा दिलाया कि वे नंबर-4 के लिए फिट हैं लेकिन साथ ही किसी भी स्थिति में पांचवें नंबर पर भी खेलने के लिए तैयार हैं।

नंबर-4 पर फिट हूं
अय्यर ने कहा, ''नंबर-4 पर जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए उतरता हूं तो अच्छा महसूस करता हूं। मैं काफी समय से इसी स्थान पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं ऐसा समझ रहा हूं कि नंबर-4 का स्थान ऐसी जगह है जहां मैं खेलने के लिए पूरी तरह से फिट बैठता हूं। जब आप इतने ऊंचे स्तर पर खेल रहे होते हो तो आपको टीम की जरूरतों के मुताबिक ही खुद के खेल को ढालना होता है। समय के अनुसार ही हमें टीम की जरूरतों को समझना होता है।''

जरूरत पड़ी तो पांचवें नंबर पर भी खेल लूंगा
श्रेयस अय्यर ने कहा, ''कल, अगर मुझे नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाता है, तो मैं खेलूंगा। अगर मुझे वहां खेलकर मैच बनाने की जिम्मेजारी मिले तो मै निभाऊंगा। मध्य-क्रम में खेलना भी आना चाहिए। सिर्फ नंबर 4 ही नहीं।''

खुद को डेवलप कर रहा हूं
अय्यर ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं इकलौता बल्लेबाज हूं जो नंबर-4 पर अच्छा खेल सकता हैं। खुद को लचर बनाए रखना और एक से अधिक विभाग में प्रतिभा होना एक ऐसी चीज है जो टीम को इस वक्त आपसे चाहिए।'' उन्होंने कहा, "मैं एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को डेवलप कर रहा हूं। टीम में में टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम तक सभी जगहों पर खेल चुका हूं। अगर कल मुझे 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कह दिया जाता है तो मैं वो भी करता हुआ मिलूंगा। इसी तरह अगर मुझे ओपन करना पड़ेगा तो मैं वो भी करूंगा। इस वक्त मिडर ऑर्डर की बल्लेबाजी चर्चा का विषय है, केवल नंबर-4 नहीं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
