श्रीलंका ने पहला मैच 97 रनों से जीता
तिलन समरवीरा के टिककर लगाए गए शतक और लसित मलिंगा की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को त्रिकोणीय शृंखला के पहले मैच में 97 रनों से हरा दिया.
इस शृंखला की तीसरी टीम भारत है.
श्रीलंका के सात विकेट पर 216 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 37वें ओवर में 119 रनों पर ही सिमट गई.
श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया मगर उनकी शुरुआत काफ़ी बुरी रही.
एक समय स्थिति ये थी कि टीम के चार विकेट सिर्फ़ 38 रनों पर गिर चुके थे. मगर उसके बाद समरवीरा और एंजेलो मैथ्यूज़ ने पारी को सँभाला.
समरवीरा ने 104 रन बनाए और मैथ्यूज़ के साथ मिलकर उन्होंने छठे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की. मैथ्यूज़ ने 51 रन बनाए.
समरवीरा बटलर की गेंद पर बोल्ड आउट हुए और मैथ्यूज़ को बॉन्ड ने बोल्ड किया.
न्यूज़ीलैंड धराशाई
श्रीलंका की ही तरह न्यूज़ीलैंड की भी शुरुआत ख़राब ही रही और उनके पहले तीन विकेट सिर्फ़ सात रनों पर गिर गए.
शुरुआत की बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ तिलन तुषारा ने जबकि उन्होंने जेसी राइडर को बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौटा दिया.
इसके बाद ब्रैंडन मैक्कलम और ग्रांट एलियट की 30 रनों की साझेदारी से न्यूज़ीलैंड को एक उम्मीद बँधी थी मगर लसित मलिंगा ने 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर उन उम्मीदों को धो दिया.
मलिंगा ने यॉर्कर फेंककर पहले मैक्कलम को आउट किया, इसके बाद जैकब ओरम को संगकारा ने लपका और फिर उस ओवर की अंतिम गेंद पर नैथन मैक्कलम बोल्ड हो गए.
एलियट ने न्यूज़ीलैंड की ओर से सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि मलिंगा ने 28 रन देकर चार विकेट लिए.
भारत का पहला मैच 11 सितंबर को है. उस दिन उसका मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
