अपनी जीत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं पोट्रो
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पांच बार के चैंपियन फेडरर को सोमवार को 3-6, 7-6 (7-5), 4-6, 7-6 (7-5), 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाले 20 साल के पोट्रो ने कहा, "इस क्षण के रोमांच को बयां कर पाना मुश्किल हो रहा है।"
पोट्रो ने कहा कि वह बचपन से ही इस खिताब के बारे में सपने देखा करते थे। बकौल पोट्रो, "टेनिस रैकेट पकड़ने के साथ मैंने इस खिताब के सपने देखने शुरू कर दिए थे। मेरा सपना पूरा हो गया है लेकिन मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है। पता नहीं क्यों लेकिन मैं अपनी इस सफलता पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।"
पोट्रो इस जीत के बाद विश्व वरीयता क्रम में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। यह उनके लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्थिति होगी।
पोट्रो ने कहा, "मैं ट्रॉफी के साथ स्वदेश जाऊंगा। मेरे लिए यह सबसे बड़ा रोमांच होगा। मैं इस पल को जीना चाहता हूं। मैं यह सोचकर रोमांचित हो रहा हूं कि अब मेरा भी नाम अमेरिकी ओपन के इतिहास में दर्ज हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications