Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग : शीर्ष-10 में पहुंचे तेंदुलकर

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट 'आईसीसी-क्रिकेट डॉट याहू डॉट नेट' से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने करियर का 44वां एकदिवसीय शतक लगाने वाले तेंदुलकर को बल्लेबाजों के वरीयता क्रम में पांच स्थान का फायदा हुआ है।

इस श्रृंखला से पहले वह 12वें पायदान पर थे जबकि अब वह सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। तेंदुलकर नवंबर 2008 के बाद पहली बार शीर्ष-10 में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

बल्लेबाजों की सूची में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में युवराज सिंह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

युवराज ने इस श्रेणी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए युवराज ने दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, न्यूजीलैंड के जैकब ओरम और इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ को पीछे छोड़ा।

कॉम्पैक कप में नहीं खेल पाने के कारण भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। चोट के कारण दोनों खिलाड़ी इस श्रृंखला में नहीं खेल सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+