वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक शुक्रवार को वेस्टइंडीज के साथ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान रन लेते वक्त गिब्स की पसली में चोट लग गई थी। इसके मद्देनजर उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
गिब्स 38 रन के व्यक्तिगत योग पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ब्रेंडन जैक्सन ने कहा है कि गिब्स की चोट गंभीर नहीं है और वह आगे के मैचों के लिए टीम को अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।