Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना वायरस को लेकर सुरेश रैना की अपील, कहा- गलत जानकारी न फैलाएं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस अब थमने का नाम नहीं ले रहा। इसे महामारी घोषित भी किया जा चुका है और लोगों से इससे सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसके कारण 29 मार्च को शुरू होने वाला आईपीएल टूर्नामेंट भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। ये होगा भी या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए एक संदेश दिया।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जहां लोगों को इस बीमारी से बचने के संदेश दिए। वहीं, रैना का सुर थोड़ा बदला लगा। उन्होंने लोगों को बीमारी के लक्षण और उपचार बताने की बजाय यह कहा कि वे अफवाह से बचें। सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम सामाजिक अलगाव की आवश्यकता को समझते हैं। इसलिए अविश्वसनीय स्रोतों से जानकारी न फैलाएं। स्वास्थ्य से संबंधित सलाह को नजरअंदाज मत करें और ऐसी गाइडलाइंस और साफ-सफाई का हर हाल में पालन करें।'

गौर करने वाली बात है कि दुनिया के तमाम देशों के भांति ही भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है । दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। 145 देशों में 6000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से दो मौत हो चुकी, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना वायरस का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है । भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया, वहीं बीसीसीआई ने बढ़ा फैसला लेते हुए अपना मुंबई में बना ऑफिस भी बंद कर दिया और अधिकारियों को घर से की कामकाज देखने की सलाह दी।

Story first published: Tuesday, March 17, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+