Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने हराया दक्षिण अफ्रीका को

दक्षिण अफ्रीका में हो रही चैंपियंस ट्राफी के पहले मैच में श्रीलंका ने डकवर्थ लुइस नियमों के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 55 रनों से हरा दिया है.

वर्षा बाधित मैच में अंतत डकवर्थ लुइस का सहारा लिया गया और नतीजा श्रीलंका के पक्ष में रहा.

पचास ओवरों के मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 319 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज दिलशान ने शानदार 106 रन बनाए जबकि संघकारा ने 54 रनों का योगदान दिया.

जयवर्धने ने 77 और समरवीरा के 37 रनों की बदौलत श्रीलंका ने बेहतरीन स्कोर खड़ा करने में सफलता प्राप्त की.

इस स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत ही ख़राब रही.

सलामी बल्लेबाज़ हाशिम अमला मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए.

हालांकि पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए जैक्स कैलिस ने कप्तान ग्रेम स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े.

स्मिथ ने 58 रन बनाए जबकि कैलिस ने 41 रनों का योगदान किया.

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज़ पिच पर ठीक नहीं सका.

डिविलियर्स ने 24 और बूचर ने 26 रन बनाए जबकि मोर्कल ने 29 रन बनाए.

श्रीलंका की ओर से अजंता मेंडिस ने तीन विकेट लिए.

दक्षिण अफ्रीका का रन औसत भी अच्छा नहीं चल रहा था और 37.4 ओवर के बाद बारिश के कारण मैच रोक देना पडा. उस समय स्कोर सात विकेट पर 206 रन था.

बाद में डकवर्थ लुइस के आधार पर श्रीलंका को मैच का विजेता घोषित किया गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+