पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक पीसीबी के आला अधिकारी अल्ताफ के काम करने के तरीके से खुश नहीं हैं। प्रबंधन के लोग अल्ताफ के व्यवहार को लेकर भी नाराज हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक पीसीबी की कार्यकारिणी में शामिल 10 सदस्यों में से सात अल्ताफ को पदमुक्त करने के पक्ष में हैं। पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट दुबई दौरे से लौट आए हैं। ऐसी संभावना है कि वह जल्द ही अल्ताफ को हटाए जाने की घोषणा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।