Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus : यूपी पुलिस ने वायरल की धोनी की पुरानी फोटो, लोगों को बताया बचने का तरीका

नई दिल्ली। पूरे भारत में कोरोना वायरस को मात देने के लिए लाॅकडाउन कर दिया है, वो भी 21 दिनों का। ऐसे में पुलिस उन लोगों के साथ सख्त नजर आ रही है जो बिना किसी वजह के गाड़ियों में सड़क पर घूम रही है। सभी राज्यों की पुलिस ने लोगों को घरों से निकलने के लिए मना किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार से लोगों से अपने घरों में रहने की अपील के साथ ही अधिकारियों और राज्य सरकारों से इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए।

वहीं अलग-अलग एजेंसियां लॉकडाउन को लागू करवाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश पुलिस की 'कॉल 112' सेवा के ट्विटर अकाउंट से धोनी की तस्वीर का बखूबी इस्तेमाल कर लोगों को संदेश देने की कोशिश की गई।

यूपी पुलिस ने धोनी के वर्ल्ड कप के दौरान की रनआउट की तस्वीर को साझा करते हुए लोगों से अंदर रहने की अपील की। ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया, 'हमे कोरोना से मैच जीतना है! कैसे? अंदर रह कर। वहीं तस्वीर में लिखा, 'और उस दिन यही ख्याल आया था, काश! अंदर होते।' इस फोटो में धोनी क्रीज के बाहर हैं, सेमीफाइनल मैच का यह सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट था और धोनी के आउट होते ही टीम इंडिया की जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी।

यूपी पुलिस के इस ट्वीट और संदेश देने के तरीके को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह तस्वीर पिछले साल जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उस समय की है जब धोनी रन लेने के चक्कर में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम की डायरेक्ट थ्रो पर आउट हो गए थे और इसके बाद भारत के मैच जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी।

Story first published: Thursday, March 26, 2020, 18:48 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+