Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus : 'लाशें उठाने वाला भी कोई नहीं होगा', पाकिस्तानी लोगों पर भड़के शोएब अख्तर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का इलाज कैसे किया जाएगा, इसका पता अभी तक कोई भी देश पक्के ताैर पर पता नहीं लगा सका है। ऐसे में इस संक्रमण वायरस से से बचने का रास्ता यही है कि सावधानी बरती जाए। दुनियाभर में फैसे कोरोना वायरस से बचने के लिए हर देश की सरकार लोगों को संदेश दे रही है कि वह घर से बाहर ना निकले। भारत में भी कई जिलों में जनता कफ्र्यू 31 मार्च तक लगा दिया गया। लेकिन पाकिस्तान में अभी तक ऐसा कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया, जिसे देख पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बेहद गुस्सा नजर आए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी लोगों पर भड़ास निकालते हुए यह तक कह डाला कि आपकी लाशें उठाने वाला भी कोई नहीं होगा।

लाशें उठाने वाला भी नहीं होगा

लाशें उठाने वाला भी नहीं होगा

पाकिस्तान में कोरोना वायरस कोविड- 19 महामारी के प्रकोप से अब तक 799 केस पॉजिटिव पाए गए हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बुरे हालात देख अख्तर ने पाकिस्तान के हालात पर चिंता जताई है। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ''हम लोगों को भारत से सीख लेनी चाहिए। वहां कर्फ्यू लगा है लोगों ने खुद को अपनी मर्जी से लॉकडाउन किया हुआ है। बांग्लादेश और रवांडा जैसे मुल्क भी इस घातक बीमारी पर अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन हमारे पाकिस्तान में कोई इसका डर ही नहीं। खुदा का खाैफ खा लो। अगर यहां हालात ज्यादा बिगड़ गए तो फिर मैं कहता हूं कि कोई लाशें उठाने वाला भी नहीं होगा।''

बताया पाकिस्तान का हाल

बताया पाकिस्तान का हाल

अख्तर ने माैजूदा समय पाकिस्तान का हाल बताते हुए कहा, ''मैं जब घर से बाहर निकला तो बाइक पर यहां 4-4 लोग बैठकर घूम रहे हैं। गाड़ी में लोग सवार हैं जो एकसाथ खाना खा रहे हैं। रेस्टोरेंट्स रात के 10 बजे तक खुले हैं। ये क्यों खुले हैं, इनको तो खुद देश के हित के लिए रेस्टोरेंट्स बंद करने चाहिए। वक्त की नजाकत को समझें और दो सप्ताह के लिए सबसे मिलना-जुलना बंद करें ताकि इस वायरस को प्रभावहीन किया जा सके।''

सरकार से की लाॅकडाउन करने की अपील

सरकार से की लाॅकडाउन करने की अपील

इसके अलावा अख्तर ने पाकिस्तान की सरकार से अपील की है कि वो इसको लेकर अभी से कड़ा निर्णय लें और लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद करें। उन्होंने कहा, ''लोगों को समझनाचाहिए कि इस बीमारी के 90 फीसदी मामले लोगों के संपर्क में आने से ही सामने आए हैं। ऐसे में लोगों को संपर्क में आने से बचना चाहिए और दो सप्ताह घर में रहने की आदत डालनी चाहिए। पंजाब (पाकिस्तान प्रांत) सरकार को यहां हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाना चाहिए।''

अख्तर के बयान का पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Story first published: Monday, March 23, 2020, 14:00 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+