Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला हॉकी विश्वकपः कप्तान रानी रामपाल के गोल ने जिंदा रखी है भारत की उम्मीदें

नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्वकप में रविवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत की कप्तान रानी रामपाल द्वारा दूसरे हाफ में किए गए अहम गोल द्वारा भारत ने अमेरिका के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रा कर विश्व कप के क्रॉस-ओवर चरण में प्रवेश कर लिया। इसी के साथ भारत की आगे की उम्मीदें भी अभी जिंदा हैं। गौरतलब हो कि इस बेहद अहम मुकाबले में अमेरिका की पाओलिनो माग्वाक्स ने 11वें मिनट में गोल किया, जबकि भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने अपनी टीम के लिए 31वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

बता दें कि भारत को अगले दौर में जगह बनाने की होड़ में बने रहने के लिए अमेरिका के खिलाफ कम के कम ड्रॉ चाहिए था। भारत जिस ग्रुप पूल-बी में है वहां आयरलैंड दो मैचों में दो जीत के दम पर छह अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है जिसने भारत और अमेरिका दोनों से ड्रॉ खेल दो अंक अर्जित किए हैं। वहीं भारत और अमेरिका के भी दो-दो अंक हो गए हैं, लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण भारत तीसरे स्थान पर कायम है। इश मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और 31वें मिनट में मिले पांचवे पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान रानी रामपाल ने गोल में बदलकर भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

Story first published: Monday, July 30, 2018, 9:10 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+