अमेरिकी ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर, जोकोविक से होगी भिड़ंत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फेडरर ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग को पराजित किया।
इस सत्र में बिना हारे लगातार 12वीं जीत हासिल करने वाले फेडरर ने सोल्डरलिंग को 6-0, 6-3, 6-7 (6-8), 7-6 (8-6) से पराजित किया।
लगातार छठे अमेरिकी ओपन खिताब के लिए प्रयासरत फेडरर ने मैच के दौरान कुल 28 एस लगाए और चार बार सोल्डरलिंग की सर्विस ब्रेक की।
2003 के बाद से फेडरर न्यूयार्क में लगातार 39 मैच जीत चुके हैं। वर्ष 2003 में खेले गए अमेरिकी ओपन में फेडरर को डेविड नेलबैंडियन के हाथों चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
फेडरर अपने करियर में लगातार 22वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेलेंगे। उनकी भिड़ंत चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगी।
जोकोविक ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन के चोटिल खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को को 7-6 (7-2), 1-6, 7-5, 6-2 से पराजित किया।
मैच के दौरान जोकोविक ने 10 एस लगाए और दो बार वर्दास्को की सर्विस ब्रेक की। न्यूयार्क में जोकोविक ने अब तक कुल 24 मैच खेले हैं, जिनमें से 20 में उनकी जीत हुई है।
जीत के बाद जोकोविक ने कहा, "मुझे इस जीत से काफी राहत मिली है। आशा है कि मैं अच्छा खेलना जारी रखूंगा और सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को चुनौती दे सकूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications