चैम्पियंस ट्राफी : वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई (लीड-1)
10 ओवरों में वेस्टइंडीज ने चोटी के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर 32 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक डी. एस. स्मिथ 14 रन बनाकर और कप्तान एफ. एल. राइफर छह रन बनाकर मैदान पर संघर्ष कर रहे थे।
पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाज डी. एम. रिचर्ड्स के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद आमेर की गेंद पर वह उन्हें ही कैच थमा बैठे। रिचर्ड्स ने एक रन बनाया।
मैचे के चौथे ओवर में ए. डी. फ्लेचर के रूप में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें तेज गेंदबाज नवेद उल हसन ने आउट किया। फ्लेचर ने 14 गेंदों का सामना किया और सात रन बनाए।
अगले ही ओवर में टी. डाउलिंग भी चलते बने। आमेर ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।
पाकिस्तान की ओर से आमेर ने दो और हसन ने एक विकेट लिए। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान के लिए कप्तान युनूस खान आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में वह चोटिल हो गए थे। उनके स्थान पर शाहिद आफरीदी पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications