रियो डी जेनेरियो। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप बी ओलंपिक चैंपियन जर्मनी से दूसरे मुकाबले में 2-1 से हार गई है। तीसरे और चौथे क्वॉर्टर के संघर्ष के बाद आखिरकार भारत को अंतिम पलों में मैच गंवाना पड़ा। बात अगर पहले क्वॉर्टर की करें तो दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं दाग सकी थीं। 12 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल हुई थी।
Heartbreak for India after Germany win the thriller in the dying moments.#Hockey #Rio2016 pic.twitter.com/hDt4KXgisi
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 8, 2016
पहले क्वॉर्टर में बराबरी का मुकाबला चल रहा था कि जर्मनी ने आक्रामक खेल दिखाया और दूसरे क्वॉर्टर के 18वें मिनट में निक्लास वेलेन ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम पर प्रेशर था लेकिन फिर 23वें मिनट में भारतीय टीम की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिखाया। इस तरह से दूसरा क्वॉर्टर 1-1 से बराबर रहा।
तीसरे क्वॉर्टर में किसी भी टीम की तरफ से गोल नहीं हुआ और स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद चौथे क्वॉर्टर में भी भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और चैंपियनों को अंतिम पलों तक गोल के लिए तरसा दिया। रुपिंदर सिंह को पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन इसे गोल में नहीं बदल सके। इस अंतिम राउंड के अंतिम 3 सेकंड्स ने मैच का रुख पलट दिया और जर्मनी को जीत मिली। दरअसल, आखिरी तीन सेकंड ही बचे थे कि इसी बीच जर्मनी की तरफ से गोल हुआ और स्कोर 2-1 हो गया।