Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तान छोड़ी

सहवाग ने कहा, "मैं जीएमआर को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उसने कप्तान पद छोड़ने के मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है। मैं बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। गौतम दिल्ली टीम का नेतृत्व अच्छी तरह से करेंगे। उनमें नेतृत्व के गुण हैं और वह दिल्ली डेयरडेविल्स को नई ऊर्जा देंगे।"

दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिक जीएमआर को कप्तान पद के लिए गौतम उपयुक्त लगे हैं। जीएमआर ने दिनेश कार्तिक को उप कप्तान बनाया है।

जीएमआप स्पोर्ट्स के अध्यक्ष श्रीनिवास बोमिदाला ने कहा, "वीरू टीम की शक्ति हैं और प्रेरणा के स्रोत हैं। जब उन्होंने बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तान पद छोड़ने का फैसला किया तो हमने उनके फैसले का आदर करते हुए आग्रह को स्वीकार कर लिया।"

गंभीर ने कहा कि उनके लिए सहवाग के नक्शे कदम पर चलना चुनौती की तरह है। उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर वह टीम के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा, "वीरू मेरे लिए मार्गदर्शक और एक अच्छे दोस्त की तरह हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+