समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चिकित्सकीय परीक्षण से पता चला है कि रविवार को जेरेज के खिलाफ खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले के दौरान निस्टेलरॉय के जांघ की मांसपेशियों में जबरदस्त खिंचाव आया है। रियल ने यह मैच 5-0 से जीता था।
चिकित्सकों ने कहा है कि निस्टेलरू नवंबर से पहले टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे सकेंगे। वह इससे पहले दाएं घुटने में लगी चोट के कारण 11 महीने तक मैदान से दूर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।