Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी पुरस्कार : धौनी और दिलशान को सर्वाधिक 3 नामांकन (लीड-1)

मुंबई में बुधवार को सभी नामांकनों का ऐलान किया गया। इस मौके पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रवि शास्त्री और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे।

सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट की श्रेणी में चार भारतीय खिलाड़ियों-धौनी, गौतम गंभीर, वी.वी.एस. लक्ष्मण और हरभजन सिंह को नामांकित किया गया है।

इन पुरस्कारों के लिए 13 अगस्त, 2008 से 24 अगस्त, 2009 तक के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया गया है। 18 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें कम से कम दो नामांकन मिला है।

साल के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर की श्रेणी में धौनी, सहवाग और युवराज सिंह को नामांकन मिला है। स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इस वर्ष के आईसीसी पुरस्कार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ही एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहांसबर्ग में वितरित किए जाएंगे।

नामांकित खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

'क्रिकेटर ऑफ द ईअर' :

शिवनारायण चंद्रपॉल, तिलकरत्ने दिलशान, महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर, सकीबुल हसन, मिशेल जानसन, ग्राहम अनियंस, थिलन समरवीरा, कुमार संगकारा, हरभजन सिंह, ग्रीम स्मिथ, एंड्रयू स्ट्रॉस, डेनियल विटोरी, अब्राहम डीविलियर्स।

'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईअर' :

स्टुअर्ट ब्रॉड, माइकल क्लार्क, धौनी, दिलशान, गंभीर, सकीबुल, मिशेल जानसन, वी.वी.एस. लक्ष्मण, जेसी राइडर, समरवीरा, रामनरेश सरवन, पीटर सिडल, हरभजन, ग्रीम स्मिथ, डेल स्टेन, एंड्रयू स्ट्रॉस, ग्रीम स्वान, विटोरी, डिविलियर्स।

'वनडे प्लेअर ऑफ द ईअर' :

चंद्रपॉल, धौनी, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, क्रिस गेल, उमर गुल, मार्टिन गुपटिल, माइकल हसी, नुवान कुलसेकरा, असंथा मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, थिलन तुषारा।

'इमर्जिग प्लेअर ऑफ द ईअर' :

गुपटिल, बेन हिफेनहास, फिलिप ह्यूज, अमित मिश्रा, अनियंस, केमार रॉच, राइडर, सिडल।

'वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईअर' :

सूजी बेट्स, होली कोविन, चार्लोट एडवर्ड्स, लाउरा मार्श, साना मीर, शैली नित्शे, मिताली राज, केरेन रॉल्टन, प्रियंका रॉय, लिसा स्थालकर, क्लेयर टेलर, सारा टेलर, स्टेफाने टेलर, हैदी टिफिन, एमी वॉटकिंस।

'अंपायर ऑफ द ईअर' :

बिली बाउडन, अलीम डार, स्टीव डेविस, इयान ग्लाउड, टोनी हिल, डेरल हार्पर, असद रौफ, साइमन टॉफेल।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+