इस हॉकी खिलाड़ी के घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर

इलाहाबाद। हाल ही मे जापान में हुए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में देश का नाम रौशन करने वाली गुरजीत कौर के फ्लैट में चोरी हो गई है। बुधवार देर रात चोर उनके फ्लैट का ताला तोड़कर घर मे से एलईडी टीवी, पैसे सहित कई जरूरी सामाम लेकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना की जानकारी तब मिली जब गुरजीत की चचेरी बहन पंजाब से वापस लौटी और उसने घर का ताला टूटा देखा, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। रेलवे कॉलोनी में गुरजीत के फ्लैट में चोरी की घटना सामने आने के बाद खुल्दाबाद की थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह हुए जापान में हुए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम विजेता रही थी, इस टीम में गुरजीत कौर भी शामिल थीं। इलाहाबाद के घनश्यामनगर रेलवे कॉलोनी स्थित गुरजीत के फ्लैट में चोरी के बाद हड़कंप मच गया है। गुरजीत डीआरएम ऑफि में नौकरी करती हैं, वह यहां अपनी बहनों जसवीर, अन्नूबाला, पूजा, निशा और सविता के साथ रहती हैं। जिसमे से निशा, जसवीर और अन्नूबाला डीआरएम ऑफिस में बतौर क्लर्क नौकरी करती हैं। वहीं सविता टीटीई हैं। मौजूदा समय में गुरजीत पंजाब स्थित अपने घर पर हैं, उनकी तबियत खराब है जिसकी वजह से वह पंजाब गई थीं।

जसवीर के घर से एलईटी टीवी, अमेरिका, कनाडा के साढ़े तीन सौ डॉलर, आठ हजार रुपए, घड़ी, महंगे चश्मे सहित तमाम घरेलू सामानों की चोरी हो गई है। चोरी की घटना के बाद एसओ खुल्दाबाद आरपी सिंह ने बताया कि हमने अन्नूबाला की ओर से मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रहे है। वहीं एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि हमने इस मामले की जांच सीओ प्रथम को दी है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही चोरी किए गए सामान को बरामद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग बने नाडा के एंटी डोपिंग अपील पैनल के सदस्य, कुंजरानी देवी एडीडीपी की सदस्य बनीं

Story first published: Friday, November 10, 2017, 7:57 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+