For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस ट्रॉफी : वेस्टइंडीज की पारी 133 रनों पर सिमटी (लीड-2)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 34.3 ओवरों में सिर्फ 133 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से एन. मिल्लर ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डी. स्मिथ (18) और डी. सेम्मी (25) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर और उमर गुल ने तीन-तीन विकेट लिए। सईद अजमल को दो जबकि नावेद उल हसन और कप्तान शाहिद आफरीदी को एक-एक विकेट मिले।

पहले 10 ओवरों में वेस्टइंडीज ने चोटी के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाज डी. एम. रिचर्ड्स के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद आमेर की गेंद पर वह उन्हें ही कैच थमा बैठे। रिचर्ड्स ने एक रन बनाया।

मैचे के चौथे ओवर में ए. डी. फ्लेचर के रूप में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें तेज गेंदबाज नवेद उल हसन ने आउट किया। फ्लेचर ने 14 गेंदों का सामना किया और सात रन बनाए।

अगले ही ओवर में टी. डाउलिंग भी चलते बने। आमेर ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसी प्रकार लगातार अंतराल पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आउट होते रहे और पूरी टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के लिए कप्तान युनूस खान आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में वह चोटिल हो गए थे। उनके स्थान पर शाहिद आफरीदी पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+