Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईरानी ट्रॉफी के लिए मुंबई के कप्तान होंगे वसीम जाफर

इस मुकाबले के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जाफर के अलावा तीन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी-रोहित शर्मा, अजीत अगरकर और रोमेश पवार शामिल हैं।

शेष भारत एकादश टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगी। इस टीम की आक्रमण पंक्ति का दारोमदार इरफान पठान, मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा जैसे अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों के हाथ में होगा।

तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को शेष भारत एकादश टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत भी इस 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। श्रीसंत फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

शेष भारत एकादश टीम : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), एस. बद्रीनाथ, मुरली विजय, विराट कोहली, मनोज तिवारी, रवींद्र जडेजा, इरफान पठान, वृद्धिमान साहा, एस. श्रीसंत, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, कादर जाधव, अभिनव मुकुंद, उदय कौल और संदीप त्यागी।

मुंबई टीम : वसीम जाफर (कप्तान), अजीत अगरकर, साहिल कुकरेजा, अंजिक्य रेहाने, रोहित शर्मा, प्रशांत नाइक, विनायक सामंत, इकबाल अबदुल्ला, धवल कुलकर्णी, राहिल शेख, मुर्तजा हुसैन, सुशांत मराठे, सौरव नेतवल्कर और ओजे कानवल्कर।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+