अब सलमान देंगे महिला हॉकी को बढ़ावा

By Staff
salman lhanनई दिल्ली, 24 नवम्बरः बालीबुड के बादशाह शाहख खान की "चक दे इंडिया" ने जहां महिला हॉकी को नई ऊचाइयां दी हैं यहीं अब वॉलीवुड के "मि. मसल्स मैन" सलमान खान भी इस खेल को बढ़ावा देने के लिए कूद पड़े हैं.

राजधानी के शिवाजी स्टेडियम में एक से पांच दिसम्बर तक लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले चार देशों के अन्तरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में सलमान आकर्षण का केन्द्र होंगे. टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष कमल चौधरी ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं को बताया कि सलमान ने टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में आने के लिए अपनी सहमति दे दी है जिसमें टूर्नामेंट का ग्लैमर बढ़ेगा.

उन्होंने बताया कि सलमान के अलावा अभिनेता फरदीन खान के भी टूर्नामेंट में आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि सलमान को आमंकत्रित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि इस खेल के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोग इन मैचों को देखने आएं. चौधरी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पांच दिसम्बर को पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगी.

Story first published: Saturday, November 24, 2007, 15:25 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+