यौन-शोषण मामला: वो चाहती थीं की सरदार सिंह भारत छोड़ दे?

लुधियाना। इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन सरदार सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के बारे में खबर आ रही है कि उसका और सरदार सिंह का रिश्ता सिर्फ इसलिए टूटा क्योंकि वो चाहती थी कि वो और सरदार सिंह शादी के बाद भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में रहे जिस पर सरदार सिंह ने उससे दोस्ती तोड़ दी और इसी कारण महिला ने सरदार सिंह से बदला लेने और बदनाम करने के मद्दे नजर ये कहानी गढ़ी है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है जिसके लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त पी. एस. उमरानांगल द्वारा गठित इस जांच दल की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एस. एस. अटवाल करेंगे। उनके अलावा जांच दल में दो और सदस्य हैं।

यहां आपको ये भी बता दें कि सरदार सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला अंडर-19 ब्रिटिश महिला हॉकी टीम में शामिल होने वाली पहली सिख खिलाड़ी हैं। पुलिस के मुताबिक उसके और सरदार सिंह में दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में ज्यादा मीडिया से बात नहीं की है और वो ही ही हाल सरदार सिंह का है, उन्होंने साफ कहा है कि वो पुलिस की चार्जशीट के बाद ही मीडिया में कोई बयान देंगे।

Story first published: Thursday, February 4, 2016, 9:21 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+