सुनील जोशी बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता, देखें क्या है इनका रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक की सदस्यता वाली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा नए मुख्य चयनकर्ता मिल गए हैं। सीएसी ने बुधवार को पांच उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुना गया है। पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल कर लिया गाया है। इन दोनों का कार्यकाल 1 साल का होगा।
एमएसके प्रसाद के कार्यकाल के समाप्ती के बाद नई सलेक्शन कमेटी में सुनील जोशी के अध्यक्षता में हरविंदर सिंह, देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे मिलकर काम करेंगे। वैसे देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे का कार्यकाल अगले एक साल में खत्म हो जाएगा।
अब ये चयन समिति साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च को शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए मिलकर भारतीय टीम का ऐलान करेगी। टीम इंडिया की चयन समिति के दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जिसमें एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा शामिल हैं। एमएसके प्रसाद इस चयन समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्हीं के स्थान पर सीएसी ने बोर्ड को सुनील जोशी के नाम की सिफारिश की। सीएसी ने इन दो पदों के लिए पांच उम्मीदवारों को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में बुलाया था।
49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी अपने दौर में स्लो लेफ्टआर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 15 टेस्ट और 69 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 41 और वनडे में 69 विकेट हैं। जोशी हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। साल 2015 में वो ओमान के कोच नियुक्त हुए थे। जोशी बांग्लादेश और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के स्पिन बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं। सुनील जोशी का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने करियर में 160 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इस दौरान 615 विकेट लेने के साथ-साथ 5129 रन भी बनाए। वहीं 163 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 192 विकेट लेने के साथ -साथ 1729 रन बनाए हैं।
वहीं हरविंदर सिंह की बात करें तो उन्होंने इंटरनैशनल स्तर पर 3 टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं। खोड़ा ने अपना घरेलू क्रिकेट पंजाब और रेलवे की ओर से खेला है। चयनसमिति के इस पैनल में उन्हें मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए जगह मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
