मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत: सरदार सिंह

लुधियाना। हॉकी टीम के कैप्टन सरदार सिंह ने अपनी सफाई पेश करने के लिए आज एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए महिला को झूठा बताया।

सरदार सिंह ने ये जरूर कहा कि मेरी उस महिला से अच्छी दोस्ती थी बस लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं। शादी की बातें वो ही किया करती थीं और जब मैंने इस बात से इंकार कर दिया तो उन्हें बुरा लग गया।

मेरे ऊपर लगे सारे आरोप गलत

सरदार सिंह ने कहा कि मेरी उनसे फेसबुक और ट्विटर पर चैट हुआ करती थी, हम दोस्तों की तरह उनसे बातें करते थे जिसके कारण उनके पास मेरी आईडी और पासवर्ड है इसलिए जो कुछ भी ट्विटर पर दिख रहा है वो सबकुछ उनकी किया धरा है।

मैं एक इंडियन हूं और अपने देश को इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर रिप्रेजेंट करता हूं इसलिए पीड़ित महिला के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता और हां मुझे अबार्शन वाली बात भी पता नहीं है। मैं तो खुद हैरान हूं इस तरह के आरोपों को सुनकर।

Story first published: Thursday, February 4, 2016, 11:59 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+