जूनियर हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी
पिछले दिनों अंडर 18 हॉकी टीम के चुने गए संभावित खिलाड़ियों में से अधिकांश आयु सीमा के बाहर पाए गए थे, जिस पर पूरी चयन प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया गया था। म्यांमार में होने वाले एशिया कप के लिए एक बार फिर टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हॉकी इंडिया ने चयन समिति में बदलाव कर इस बार बी.पी. गोविंदा, सीता मेहता, मधु यादव ,बलवीर सिंह और मुनीर सेठ को बतौर चयनकर्ता भेजा है, जबकि अजीत पाल सिंह तथा जफर इकबाल को पर्यवेक्षक के रूप भेजा गया है।
चयनकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के सामने दो दिन तक देश भर के विभिन्न स्थानों से आए 90 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। भारतीय खेल प्राधिकरण के गोरा गांव स्थित मैदान में चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को टीमों में बांटकर मैच भी खिलाए गए।
चयन समिति की सदस्य मधु यादव ने आईएएनएस को बताया कि इस बार खिलाड़ियों की उम्र को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी 18 से कम उम्र के हैं। उनकी डिजिटल फोटोग्राफी भी कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया में शामिल होने आए खिलाड़ी अपने उम्र प्रमाण पत्रों के साथ एक्सरे तक लेकर आए थे। वहीं चयनकर्ताओं ने भी खिलाड़ियों के चिकित्सकीय परीक्षण के इंतजाम किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications