For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोरिया को हराकर स्पेन को मिला 5वां स्थान

By Krushna Mishra
नई दिल्ली। स्पेन ने दक्षिण कोरिया को हराकर हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया। स्पेन की टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्ले-ऑफ मुकाबले में 2-0 से जीत दर्ज की। कोरियाई टीम को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्पेन के लिए पहला गोल पाब्लो अमात ने मैच के पहले ही मिनट में कर दिया था। अमात ने बिजली की फुर्ती से खेल शुरू होने के 18 सेकेंड के भीतर ही फील्ड गोल दागा। यह इस विश्व कप अब तक का सबसे तेज गोल है।

पढ़ें- हॉकी विश्‍व कप की अन्‍य खबरें
इसके बाद दोनों टीमों के बीच अगले 31 मिनट तक गोल करने के लिए संघर्ष चलता रहा। पूल मैच में हालैंड को हराने वाले कोरियाई टीम बराबरी का गोल करने के लिए ज्यादा उतावली दिखी लेकिन उसे मौका नहीं मिल सका।

32वें मिनट में अमात ने एक और फील्ड गोल करके अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसी स्कोर के साथ दोनोंे टीमों मध्यांतर के ब्रेक के लिए चली गईं। पहले हॉफ में दोनों टीमों को एक-एक पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन कोई भी टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमों ने एक-एक पेनाल्टी कार्नर बेकार किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+