Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'भाग्यशाली हैं जो क्रिकेट कॉन्टैक्ट वाला खेल नहीं', कोरोना के चलते सीरीज रद्द पर बोले पैट कमिंस

नई दिल्ली। दुनिया भर में दहशत मचाने वाले कोरोना वायरस के चलते लगातार कई छोटे बड़े खेल आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीमित ओवर्स की द्विपक्षीय सीरीज को भी रद्द कर दिया गया है। सीरीज के रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि वह भाग्यशाली है जो एक क्रिकेटर हैं और क्रिकेट एक दूसरे से संपर्क बनाने वाला खेल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी थी जिसका पहला मैच शुक्रवार को बंद दरवाजों के पीछे बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला गया।

और पढ़ें: सौरव गांगुली की वजह से ट्रोल हुए शेन वॉर्न, आईपीएल को लेकर पूछा था सवाल

इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 71 रनों से जीत लिया लेकिन इसके बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज को रद्द करने के फैसले पर सहमति जताते हुए इसे यहीं पर रोकने का फैसला किया।

और पढ़ें: CSK ने संजय मांजरेकर को किया ट्रोल, BCCI ने किया कॉमेंट्री पैनल से बाहर

जानें क्या बोले पैट कमिंस

जानें क्या बोले पैट कमिंस

क्रिकेट डॉट एयू डॉट कॉम से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा, ‘हम भाग्यशाली हैं कि क्रिकेट संपर्क वाला खेल नहीं है। आप किसी के करीब आने से बच सकते हो।'

उन्होंने यह भी कहा कि टीम के साथी खिलाड़ी भी इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि इस दौरान मैदान पर खेल भावना अच्छी बनी रहे और सभी को सामान्य ही नजर आए।

सीरीज के बचे मैच किये गये रद्द

सीरीज के बचे मैच किये गये रद्द

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही चैपल-हेडली सीरीज के बाकी बचे दो मैचों को भी स्थागित कर दिया गया। सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च और तीसरा मैच 20 मार्च को खेला जाना था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दी गई।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'न्यूजीलैंड ने सीमाओं पर पाबंदी लगा दी है जिसमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। जो लोग बाहर से न्यूजीलैंड में आएंगे उन्हें 14 दिन तक दूसरे लोगों से अलग रहने को कहा गया है।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया फिर कब होंगे मैच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया फिर कब होंगे मैच

गौरतलब है कि इस महामारी के चलते दुनिया भर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। सीरीज रद्द करने के साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड भविष्य में इस सीरीज को साथ आयोजित कराने के लिये फिर से साथ मिलकर काम करेंगे।

आपको बता दें कि दोनों देशों ने साफ किया है कि सीरीज के बाकी बचे मैच स्थिति कंट्रोल में आने के साथ ही फिर से कराये जाने पर विचार करेंगे।

Story first published: Monday, March 16, 2020, 7:22 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+