चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में इतिहास बनाने से चूका भारत
मेलबर्न। चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में आज आस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला अब नीदरलैंड की टीम से होगा।
आस्ट्रेलिया 12 बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीत चुका है। आज के मैच के पहले हॉफ में ही आस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी जब उसने 2-0 की बढ़त बना ली। आस्ट्रेलिया ने अपनी ख्याति के अनुरूप ही आक्रामक खेल दिखाया। भारत के खिलाड़ी मैच में एक भी गोल न कर सके। यह एक मौका था जब भारत की टीम इतिहास बना सकती थी और लंदन ओलंपिक 2012 के अपने खराब प्रदर्शन को धो सकती थी लेकिन टीम कामयाब नहीं हो सकी।
उधर दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका मुकाबला आस्ट्रेलिया की टीम से होगा।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
