चैम्पियंस ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया को रोकने उतरेगा भारत
आस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी में कोई कसर न छोड़ने के इरादे से बेहद मजबूत टीम उतारी है। आस्ट्रेलिया ने लगातार चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। इस मैच में भी उसका लक्ष्य बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का होगा। वहीं भारत ने 1982 में एकमात्र कांस्य पदक जीता था। आस्ट्रेलिया हालांकि अब तक उतना आक्रामक नही रहा है और भारत ने भी अपने रक्षात्मक खेल की बदौलत बेल्जियम पर 1-0 से जीत दर्ज की।
टीम के कोच माइकल नोब्स टीम के अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच भारतीय टीम के फिटनेस के लिहाज से भी एक परीक्षण होगा। उन्होने टीम के डिफेन्स की तारीफ की और कहा कि इसी की बदौलत हम अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब रहे। स्ट्राइकर वी सुनील की चोट के कारण उन्हें छह सप्ताह तक के आराम की सलाह दी गई है। आस्ट्रेलिया के कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि हमने भले ही अब तक वैसा प्रदर्शन न किया हो जिसके लिए हमें जाना जाता है पर हम अपने बेहतरीन फॉर्म में पहुंचने के करीब हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
