चेन्नई,3 मईः भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) के पूर्व महासचिव के. ज्योतिकुमारन ने अपने ऊपर स्टिंग ऑपरेशन करने वाले टीवी चैनल पर 25 लाख रुपए का मानहानि का दावा ठोंक दिया।
उल्लेखनीय है कि स्टिंग ऑपरेशन में ज्योतिकुमारन को भारतीय हॉकी टीम में एक खिलाड़ी को भर्ती कराने के लिए पैसा लेते हुए दिखाया गया था। ज्योतिकुमारन द्वारा दायर मुकदमे में "स्टिंग ऑपरेशन - ऑपरेशन चक दे" को "आईएचएफ और के. ज्योतिकुमारन की प्रतिष्ठा मलिन करने के लिए गढ़ा गया, बनावटी और नकली" करार दिया गया है।
गौरतलब है कि स्टिंग ऑपरेशन के बाद ज्योतिकुमारन को इस्तीफा देना पड़ा था और भारतीय हॉकी संघ को भंग कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस