For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गिल को भी मिला एक समर्थक

By Staff
नई दिल्ली, 15 मार्चः हाकी टीम के अस्सी सालों में पहली बार ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाने के लिये मीडिया और हाकी प्रेमियों की आंख की किरकिरी बने अध्यक्ष केपीएस गिल को भी आज भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वीके वर्मा के रूप में समर्थक मिल गया.

वर्मा का मानना है कि हाकी की इस असफलता के लिये किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता इसका कुछ लाभ नहीं होगा. वर्मा ने कहा कि किसी एक पर सारा दोष नहीं मढ़ा जा सकता. अगर कोई टीम खराब प्रदर्शन करती है तो इसकी सामूहिक जिम्मेदारी है.

गौरतलब है कि भारतीय हाकी टीम के बीजिंग ओलम्पिक खेलों में क्चालीफाई नहीं कर पाने के लिये अनेक पूर्व खिलाड़ियों सांसदों और हाकी प्रमियों ने भारतीय हाकी संघ में आमूलचूल परिवर्तन करने की मांग की है.

भारतीय हाकी महासंघ के अध्यक्ष केपीएस गिल के भारत के ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई नहीं कर पाने पर इस्तीफा देने से इंकार करने बावजूद संसद सदस्यों ने प्रधानमंत्री से इस मामले हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए हाकी प्रमुख को हटाये जाने की गुहार लगाई है.

हाकी के वरिष्ठ खिलाड़ी और पूर्व सांसद असलम शेर खान ने गिल को उनके पद से हटाने के लिये एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है. उनका दावा है कि वे अपनी इस मुहिम के तहत अब तक 100 सांसदों से हस्ताक्षर करवा चुके हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+