Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय हॉकी टीम पर मेहरबान सहारा परिवार

नई दिल्ली। पूरे आठ साल के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम हॉकी के लिए पूरा भारत खुश है इसलिए खिलाड़ियों पर धनवर्षा भी खूब हो रही है।

इसी क्रम में सहारा इंडिया परिवार ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ को पुरस्कार देने की घोषणा की। हॉकी टीम को एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर में उनके शानदार प्रदर्शन व लंदन ओलंपिक 2012 में अपनी जगह पक्की करने के लिए 1.16 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की, जो इन लोगों के बीच बांटी जाएगी।

फाइनल मैच के हीरो रहे सरदार सिंह और संदीप सिंह को 11-11 लाख रूपए और टीम के बाकी खिलाड़ियों और कोच को पांच-पांच लाख रुपए मिलेंगे। यही नहीं सहयोगी स्टाफ को भी पैसा मिलेगा। यह सब कुछ सहारा इंडिया परिवार करने जा रहा है।

इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने कहा, 'हमें बहुत गर्व है कि भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन किया है. हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और इसके साथ जुड़े रहने का हमें गर्व है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+